फ़िरोज़ाबाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं वन स्टाॅप सेन्टर जिला टास्क फोर्स, की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, प्रभारी एस0जे0पी0यू0, प्रभारी सेन्टर मैनेजर वन स्टाॅप सेन्टर, अधीक्षक राजकीय बालगृह (बालक), अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड आदि उपस्थित रहे। जिसमें बाल संरक्षण एवं वन स्टाॅप सेन्टर के द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा की गयी। जिसमें समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश प्रदान किये कि किशोर न्याय बोर्ड में अत्यधिक प्रकरण लंबित है जिनका वर्षवार विवरण तैयार किया जाये तथा किन कारणों से प्रकरण अधिक लंबित है उनका भी विवरण तैयार किया जाये। चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 में आने वाले काॅल्स/प्रकरण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि किस एरिया के सबसे अधिक काॅलस आते हैं तथा किस प्रकार के सबसे अधिक काॅल्स/प्रकरण आते हैं उनका विवरण तैयार किया जाये। बाल विवाह के सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किये गये कि जनपद को बाल विवाह मुक्त कराया जाये तथा जनपद के उन स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायें जहां बाल विवाह सम्बन्धी प्रकरण की शिकायते ज्यादा आती हों। साथ ही वन स्टाॅप सेन्टर पर आने वाले प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देश प्रदान किये गये कि जिन प्रकरणों को निस्तारित किया जाता है उनका समयान्तर्गत फाॅलोअप किया जाये। स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा बताया गया कि फिरोजाबाद शहर के कई मोहल्लों में छोटे बच्चे चूड़ी जुड़ाई, नग लगाये जाने सम्बन्धी कार्य घरों में चल रही शिट पर कर रहे हैं। जिसमें जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि उनके मां-बाप के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी काउंसलिंग की जाये तथा ऐसे कार्य करानें वाले नियोक्ताओं के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज करायी जाये।

News Wani