Breaking News

महोबा की दलित छात्रा के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज

– राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर न्याय दिलाए जाने की मांग
– कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
फतेहपुर। महोबा जनपद में नीट की तैयारी कर रही दलित छात्रा के कथित अपहरण, बंधक बनाकर अमानवीय व्यवहार करने और जबरन शादी कराने के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िता को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कोचिंग जाते समय छात्रा का अपहरण कर उसे प्रयागराज में करीब 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया तथा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित छात्रा को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सके। ज्ञापन में पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने के पश्चात जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सह नेतृत्व कर रहे शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बलात्कार और गुंडागर्दी आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव का इंतजार कर रही है। इस मौके पर संतोष कुमारी शुक्ला, शेख एजाज अहमद, मणि प्रकाश दुबे, सुरेश तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, अनुराग नारायण मिश्रा, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, पप्पू पाल, राजीव लोचन निषाद, शकीला बानो, पूनम द्विवेदी, रेखा पासवान, शमशाद, पं. रामनरेश महाराज, ओम प्रकाश कोरी, मोहित मिश्रा, मनोज घायल, रिक्की सरदार, आदित्य श्रीवास्तव, सैयद शहाब अली, नवनीत तिवारी, जगत पाल पासवान, निजामुद्दीन, अमीरउलजमा खान, असगर अली, अंकुर अवस्थी, राजीव श्रीवास्तव, इंद्रजीत लोधी, अकरम काले, सलीम शेख, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, नाजिम राइन, मो. रज्जाक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

चोरों के गैंग का खुलासा, बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

– राधानगर-खागा की चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा – लाखों के जेवर, नगदी, बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *