Breaking News

महिलाओं की चुप्पी को हथियार बनाते हैं अपराधी: रूबीना

– महिलाएं कानूनी अधिकार को पहचान उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज
– निशान वेलफेयर सोसाइटी ने पीरनपुर स्लम एरिया में चलाया जागरूकता अभियान
– एक-दूसरे का हाथ पकड़कर उत्पीड़न के खिलाफ संकल्प लेतीं महिलाएं।
फतेहपुर। निशान वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान मे लैंगिक समानता व महिला हिंसा के खिलाफ जागरुकता कार्यक्रम पीरनपुर के स्लम एरिया में किया गया। संस्था प्रमुख रुबीना परवीन ने पीरनपुर की महिलाओं एवं किशोरियों को अपराधियों के खिलाफ बोलने को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी महिलाओं की चुप्पी को हथियार बनाते है इसलिए आवश्यक है कि महिलाए अपने कानूनी अधिकार को पहचाने और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाएं। आपकी खामोशी अपराधियों की ताकत है। इस दौरान महिलाओं और किशोरियो ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने और लैंगिक भेदभाव को खत्म करने का संकल्प लिया। संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर तूबा ने माता पिता को यह संदेश देते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा से कोई समझौता न करें। कम खाएं या कम पहने लेकिन उन्हे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अवश्य दें। उन्होंने कहा कि बेटियों को पर फैलाने दें एक दिन वे पूरे आसमान पर राज करेंगी और अभिवावको का सिर गर्व से ऊंचा करेंगी। साथ ही उन्हे महिला हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी भी दी। संस्था की फील्ड मोबिलाइज़र राबिया खातून ने कहा कि अपनी खामोशी तोड़े और अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाएं।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *