Breaking News

सपाईयों ने नेताजी मुलायम सिंह की मनाई जयंती

– गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
–  गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।
फतेहपुर। देश के पूर्व रक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री धरती पुत्र के नाम से मशहूर नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती सपाईयों ने पार्टी कार्यालय में मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। जयंती कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव समेत सभी सपाईयों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि के बाद गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें नेताजी के जीवन व उनके द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की। उन्होने कहा कि नेताजी ने चुंगी खत्म करने, सरहदों पर शहीदों के शव को घर तक पहुंचाने, किसानों को दुर्घटन बीमा जैसे अनेक कार्य किए। नेताजी के किए गए कार्यों को आज भी याद किया जाता है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के बताए रास्ते पर चल रही है। उन्होने पार्टीजनों का आहवान किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस मौक पर पूर्व सांसद अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, महेंद्र बहादुर सिंह, प्रवक्ता एड. जगदीश सिंह, गणेश वर्मा, रीता प्रजापति, अरुणेश पांडेय, नंदकिशोर पाल, शमीम अहमद, नफीस अहमद, शकील गोल्डी, इंद्रसेन यादव, अमरदीप सिंह पप्पू, सुनील उमराव, जेपी यादव, संगीता राज पासवान, वीरेंद्र साहू, रत्नेश रत्ना, कपिल यादव, सुहैल खान, जागनायक सचान, संदीप कुमार श्रीमाली, उदय राज लोधी, अय्यूब खान, रवींद्र यादव, हेमंत कुमार, नागेंद्र यादव, राजबाबू यादव, साबिर अली, विवेक उमराव, जितेंद्र पासवान, अरशद अनवर, दानिश राइन, कमलेश कुमार, अरुण यादव, हेमंत सिंह, अनिल यादव, सुमित साहू, शिव शंकर यादव, अश्विनी यादव, रौनक राज, शिवम यादव, कमलेश कुमार, निर्दाेष सोनी आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *