Breaking News

एसपी ने कल्यानपुर थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

– साफ-सफाई को लेकर प्रभारी निरीक्षक को दिए निर्देश
– थाने का निरीक्षण करते एसपी अनूप कुमार सिंह।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शनिवार को कल्यानपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्ड द्वारा सलामी के बाद एसपी ने थाना परिसर में बैरक, मेस, शौचालय आदि का भ्रमण कर प्रभारी निरीक्षक को साफ-सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना कार्यालय सीसीटीएनएस, मालखाना का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की जानकारी ली। आगंतुक रजिस्टर, पेयजल व्यवस्था की जाँच की तत्पश्चात एसपी ने थाने के शस्त्रागार का निरीक्षण कर असलहों की साफ-सफाई देखी, फिर अभिलेखों गार्ड फाइल, कैशबुक, रजिस्टर नं. 08, बीट सूचना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, मालखाना रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी सूची, ऑर्डर बुक न्यायालय आदि का गहराई से अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अंत में थाना परिसर में नवनिर्मित शौचालय और बाथरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी प्रगति यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *