Captain Pipes Share Price: कैप्टन पाइप्स लिमिटेड के शेयर ने एक महीने में 89% और पांच साल में 270% का शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी अब अहमदाबाद में ₹25 करोड़ के निवेश से नया प्लांट लगाकर अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी में है।
HighLights
- एक महीने में 89% का जोरदार रिटर्न दिया
- पांच साल में शेयर ने 270% से अधिक रिटर्न
- अहमदाबाद में ₹25 करोड़ का नया प्लांट
नई दिल्ली। शेयर बाजार में कब कौन सा छोटा शेयर रॉकेट बन जाए, यह कहना मुश्किल है। लेकिन कैप्टन पाइप्स लिमिटेड (Captain Pipes Ltd Share Price) के शेयर ने जो कमाल दिखाया है, उसने निवेशकों की नींद उड़ा दी है। महज एक महीने के भीतर 89 फीसदी का जोरदार रिटर्न देकर इस पेनी स्टॉक ने साबित कर दिया है कि अगर कंपनी का काम दमदार हो, तो छोटे दांव भी बड़ी किस्मत बदल सकते हैं।
5 साल में पैसा किया करीब चार गुना
अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो इस स्टॉक की रफ्तार हैरान करने वाली है। पिछले 5 साल में इसने 270 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न (Captain Pipes Stock) दिया है। 5 साल पहले इस शेयर की कीमत महज 3.57 रुपए थी, जो आज 13.60 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है। यानी अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपए लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू बढ़कर 3.64 लाख रुपए से ज्यादा हो गई होती। आज यानी मंगलवार को भी यह स्टॉक BSE पर 13.15 रुपए के लेवल पर खुलकर बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।
क्या-क्या बनाती है ये कंपनी?
अक्सर लोग पेनी स्टॉक के नाम से डरते हैं, लेकिन कैप्टन पाइप्स का बिजनेस काफी फैला हुआ है। 2010 में शुरू हुई यह कंपनी कैप्टन ग्रुप का हिस्सा है। राजकोट स्थित अपनी 62,000 वर्ग फुट की बड़ी फैक्ट्री में यह कंपनी एग्रीकल्चर और प्लंबिंग के लिए पाइप और फिटिंग बनाती है। इसके पास 18,000 मीट्रिक टन सालाना उत्पादन की क्षमता है।
कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में uPVC कॉलम पाइप, बोरहोल पाइप, प्रेशर पाइप, CPVC प्लंबिंग पाइप, गार्डन होज (बगीचे वाले पाइप), सक्शन पाइप और सिंचाई के उपकरण शामिल हैं। कंपनी के पास 1500 से ज्यादा रिटेलर्स का नेटवर्क है और इसके पास प्रोडक्ट्स की लंबी रेंज (SKUs) मौजूद है
मार्केट कैप कितना, क्या है फ्यूचर प्लान?
कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 199 करोड़ रुपए है। इसका 52 हफ्ते का हाई लेवल 17.4 रुपए और लो लेवल 7.05 रुपए रहा है। कंपनी का ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) 19.9% है, जो काफी अच्छा माना जाता है। दिलचस्प बात यह है कि कंपनी का 89 फीसदी रेवेन्यू घरेलू बाजार से आता है, जबकि 11 फीसदी हिस्सा एक्सपोर्ट किया जाता है।
- कंपनी का मार्केट कैप- 199 करोड़ रुपए
- करेंट स्टॉक प्राइस- 13 रुपए प्रति शेयर
- 52 वीक का हाई लेवल- 17.4 रुपए
- 52 वीक का लो लेवल- 7.05 रुपए
- स्टॉक P/E- 20.1
- ROE- 19.9%
- फेस वैल्यू- 1.00 रुपए
कैप्टन पाइप्स अब बड़े विस्तार की तैयारी में है। कंपनी अहमदाबाद में 25 करोड़ रुपए के निवेश के साथ एक नया ग्रीनफील्ड प्लांट लगा रही है। इसके लिए कंपनी ने 6 इंडस्ट्रियल प्लॉट खरीदे हैं और उम्मीद है कि मार्च 2025 तक यह प्लांट शुरू हो जाएगा। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता 20,000 मीट्रिक टन और बढ़ जाएगी।
News Wani
