Breaking News

बिंदकी समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 13 शिकायतों का तुरंत हुआ निस्तारण

फतेहपुर। सोमवार को तहसील बिंदकी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की मौजूदगी में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 73 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायतें दर्ज करना नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ उनका त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए और निस्तारण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप और राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने 13 मामलों का तत्काल निस्तारण किया। शेष 73 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित कर समय सीमा के भीतर निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए। अधिकारियों ने इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को संचालित योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन भी कराए।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी बिंदकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नगर पालिका ईओ, खंड विकास अधिकारी सहित राजस्व, पुलिस और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खेत में काम कर रहे वृद्ध को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में सोमवार सुबह खेत में काम करते समय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *