Breaking News

भिटौरा में स्वास्थ्य शिविर से 452 लोगों को मिली राहत, 180 जरूरतमंदों को बांटे गए निशुल्क चश्मे

फतेहपुर। लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन के सहयोग से संस्था जन कल्याण महासमिति द्वारा विकासखंड भिटौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव एवं भाजपा नेता विभाकर शास्त्री और विराज शास्त्री ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

शिविर में कुल 452 लोगों का पंजीकरण हुआ। इस दौरान शुगर, हीमोग्लोबिन, बीपी, आंख, कान, टीबी, एक्स-रे, सिफलिस और एचआईवी समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। जांच के दौरान एक व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यकतानुसार परामर्श दिया और निशुल्क दवाओं का वितरण किया।

शिविर में 225 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 180 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। मोतियाबिंद सहित अन्य आंखों की समस्याओं वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। कान की समस्या से पीड़ित लोगों को कान की मशीन भी उपलब्ध कराई गई।

संस्था जन कल्याण महासमिति के सचिव बीपी पांडेय ने कहा कि सच्ची समाज सेवा ही स्वास्थ्य सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्था ऐसे बुजुर्गों और महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास कर रही है, जिन्हें अस्पताल तक ले जाने वाला कोई नहीं है। ऐसे लोगों को घर पर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर नीतू मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, डॉ. आदित्य पांडेय, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया और गांव में शिविर आयोजित करने के लिए आभार जताया।

शिविर में डॉ. रतिक गुप्ता, डॉ. नीतू, डॉ. आदित्य कुमार, डॉ. पवन त्रिपाठी, सौरभ सिंह, फार्मासिस्ट नगमा, प्रियंका, स्टाफ नर्स, आदर्श मिश्रा, माया देवी, विनिता देवी, रविंद्र कुमार और मान सिंह मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान ने दी।

About NW-Editor

Check Also

मलवां में दो पक्षों में भिड़ंत, महिला समेत 4 घायल; एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

फतेहपुर। जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *