Breaking News

बाबा साहब के जीवन चरित्र पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

– नाट्य कलाकारों ने किया भव्य रूपांतरण
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
फतेहपुर। डा. बाबा साहेब अंबेडकर मिशन व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम सभा बैजानी पोस्ट शाह में बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाट्य कलाकारों ने भव्य रूपांतरण किया।
बैजानी के पूर्व प्रधान एवं भाकियू के महासचिव मुन्ना शेख द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। संविधान निर्माता, भारत रत्न, बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवन चरित्र व जीवन दर्शन का सांस्कृतिक कार्यक्रम आठ बजे से सुबह पांच बजे तक चला। जिसमें लखीमपुर जनपद से आए कुशल नाट्य कलाकारों ने डॉक्टर बाबा साहब के जन्म से लेकर किए गए संघर्षशील जीवन का भव्य रूपांतरण किया। उपस्थित लोगों ने कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मिशन के जिला संयोजक रमेश बौद्ध, जिला सचेतक बाबूराम सिंह गौतम, जिला महासचिव अतुल कुमार, बौद्ध प्रिय गौतम, बृज किशोर मास्टर, कामिनी बौद्ध, संगीता बौद्ध, रमेश गौतम, सावित्री बौद्ध, शकुंतला बौद्ध, सिया दुलारी बौद्ध आदि सैकड़ो अनुयायी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मौसी के गांव से घर लौटते समय युवक की मौत, सड़क हादसे पर भाई ने उठाए सवाल

फतेहपुर। कानपुर नगर के ग्राम बंगला और जहानाबाद थाना क्षेत्र के अलियापुर बॉर्डर के पास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *