Breaking News

मवई व्यापार मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान

– 21 व्यापारियों को बनाया संगठन का सदस्य
व्यापारियों को सदस्य बनाते पदाधिकारी।
फतेहपुर। मवई व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि के नेतृत्व में मवई कस्बे में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें पच्चीस व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया गया। सदस्य व्यापारियों को सदस्यता प्रमाण पत्र बांटे गए।
मवई व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोनू अग्रहरि ने कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान जारी रहेगा। पांच सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। महामंत्री शत्रुघ्न साहू ने कहा कि शीघ्र ही सभी उपग्रामों में अध्यक्ष व महामंत्री मनोनीत किये जायेगे। संगठन अति विशाल रूप के साथ अत्यधिक शक्तिशाली बनेगा। कोषाध्यक्ष पप्पू अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी राहत कोष का निर्माण होगा। जिसमें सभी पदाधिकारी प्रत्येक माह सौ रुपए का योगदान देंगे। इस अवसर पर रवि अग्निहोत्री, सत्यम गुप्ता, राजेश चैरसिया उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *