कल्याणपुरी पुलिस ने एक शातिर झपटमार फैजान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से झपटे गए सात मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।
HighLights
- कल्याणपुरी पुलिस ने शातिर झपटमार फैजान को दबोचा।
- सात झपटे हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।
- वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई।
पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी थाना पुलिस ने एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। झपटमार की पहचान फैजान के रूप में हुई है। इसके पास से झपटमारी के सात मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रावल ने बताया कि सूचना मिली थी कि स्कूटी सवार बदमाश ने एक युवक से मोबाइल झपटा है। पुलिस को मौके पर शिकायतकर्ता गगन मिला।
35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले
पीड़ित ने बताया कि वह मार्केट से सामान लेकर घर जा रहा था। रास्ते मे बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने इलाके में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान फैजान उर्फ अप्पे के रूप में हुई।
पुलिस को मिली तकनीकी जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पास से झपटे गए सात लोगों के मोबाइल बरामद हुए।
News Wani
