Breaking News

डिनर पार्टी में गोलियों की गूंज: ट्रंप के सामने हाई-प्रोफाइल इवेंट में मची अफरा-तफरी, मेहमानों ने टेबल के नीचे छिपकर बचाई जान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अमेरिकी नेताओं को शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से एक अज्ञात खतरे के कारण सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शुरुआती जानकारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप डिनर पार्टी अटैंड कर रहे थे, ठीक उसी समय तेज धमाकों की आवाज सुनाई दी. इसके बाद सीक्रेट सर्विस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रंप को वहां से निकाला गया.

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी तुरंत बैंक्वेट हॉल में पहुंचे, जहां सैकड़ों मेहमान टेबल के नीचे छिपकर खुद को सुरक्षित करने लगे. इस दौरान “सर, रास्ते से हटिए!” और नीचे झुकने की आवाजें सुनाई दीं.

आखिर क्या हुआ था ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान?

कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने बताया कि उन्हें पांच से आठ गोलियों जैसी आवाजें सुनाई दीं. यह बैंक्वेट हॉल पत्रकारों, मशहूर हस्तियों और राष्ट्रीय नेताओं से भरा हुआ था, जो ट्रंप के संबोधन का इंतजार कर रहे थे. इसके बाद पूरे हॉल को खाली कराया गया. नेशनल गार्ड के जवानों को इमारत के अंदर तैनात किया गया. लोगों को बाहर निकलने की अनुमति दी गई, लेकिन दोबारा अंदर आने की इजाजत नहीं थी. कार्यक्रम स्थल के बाहर सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई थी.

टेबल पर कौन-कौन मौजूद था?

मुख्य टेबल पर राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस मौजूद थे. इसके अलावा कई कैबिनेट मंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल थे. घटना के पीछे की वजह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सकी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सीक्रेट सर्विस के हवाले से कहा गया कि एक संदिग्ध शूटर को हिरासत में लिया गया है,

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

घटना के बाद ट्रंप ने कहा, “शो जारी रहना चाहिए.” उन्होंने कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तारीफ करते हुए बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “डीसी में यह एक अलग तरह की शाम रही. सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया. उन्होंने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की. शूटर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि ‘शो जारी रहना चाहिए’, लेकिन हम पूरी तरह कानून प्रवर्तन एजेंसियों के फैसले पर निर्भर रहेंगे. वे जल्द ही निर्णय लेंगे. चाहे जो भी फैसला हो, यह शाम योजना के मुताबिक नहीं रही और हमें इसे फिर से करना होगा.

”डिनर में ट्रंप की पहली मौजूदगी?

शनिवार रात वॉशिंगटन में आयोजित इस वार्षिक डिनर में राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप की यह पहली मौजूदगी थी, जिसने उनके प्रशासन और मीडिया के बीच अक्सर तनावपूर्ण रिश्तों को फिर से चर्चा में ला दिया. ट्रंप इस कार्यक्रम में पत्रकारों, मशहूर हस्तियों और राजनीतिक नेताओं के साथ शामिल हुए. इसमें युद्धग्रस्त देशों के नेता भी मौजूद थे, साथ ही कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए कॉमिक किरदार ट्रायम्फ द इंसल्ट कॉमिक डॉग भी शामिल था.

क्या इससे पहले हुआ था हमला?

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में ट्रंप एक चुनावी रैली के दौरान एक हमले में बाल-बाल बच गए थे. 13 जुलाई 2024 को पेनसिल्वेनिया के बटलर में एक रैली के दौरान एक हमलावर ने फायरिंग की थी, जिसमें गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और ट्रंप सहित दो अन्य लोग घायल हुए थे. बाद में सरकारी स्नाइपर ने हमलावर 20 वर्षीय थॉमस क्रूक्स को मार गिराया था.

About NW-Editor

Check Also

“1 मई तक युद्ध मंजूरी नहीं तो संकट: ट्रम्प पर 7 दिन का दबाव”

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती अपने ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *