Breaking News

डीएम ने उप कृषि निदेशक कार्यालय का किया निरीक्षण

– पीएम किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराने के दिए निर्देश
– उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने मंगलवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक कार्यालय के अभिलेखों का रखरखाव के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के हेल्पडेस्क का निरीक्षण करते हुए पीएम किसान के लाभार्थियों की ई-केवाईसी, भू-अंकन एवं एनपीसीआई कराने हेतु उसके समाधान का विवरण को हेल्पडेस्क में चस्पा कराये जाने के निर्देश दिये। ताकि कृषकों को उक्त कार्य कराये जाने में सुविधा हो। इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अर्न्तगत कृषकों के द्वारा की जाने वाली शिकायतों का अंकन शिकायत पंजिका में करने के साथ पत्रावलियों के समुचित रखरखाव के साथ समस्त पत्रावलियों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से कराये जाने एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की नियम एवं शर्तों का कृषकों के मध्य व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर रंजीत कुमार चौरसिया एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

About SaniyaFTP

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *