Breaking News

डीएम प्रभास कुमार ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

महोबा जिलाधिकारी ने सोमवार को जनपद में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी ली।
डीएम ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित मानकों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं बेहतर ढंग से विकसित हों। उन्होंने कार्य की नियमित मॉनीटरिंग करने तथा निर्माण की प्रगति से संबंधित रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता न किया जाए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली समस्याओं का तत्काल निस्तारण करते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

कृष्णकांत तिवारी बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चरखारी के तहसील अध्यक्ष, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

महोबा चरखारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *