Breaking News

कृष्णकांत तिवारी बने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चरखारी के तहसील अध्यक्ष, बैठक में सर्वसम्मति से हुआ निर्णय

महोबा चरखारी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आदेश तथा प्रदेश संगठन महामंत्री नरेश पाल सिंह के निर्देश पर रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की चरखारी तहसील स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया ने की। इसमें महोबा, कुलपहाड़, पनवाड़ी, जैतपुर और चरखारी क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीण पत्रकारों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत तहसील इकाई के पत्रकारों द्वारा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया सहित उपस्थित पत्रकारों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत करने के साथ हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य चरखारी तहसील अध्यक्ष के रिक्त पद पर नए अध्यक्ष का चयन करना एवं संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत करना था। वरिष्ठ पत्रकार शफीक कुरैशी ने तहसील चरखारी के पूर्व महामंत्री एवं वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी के नाम का प्रस्ताव रखा। वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी, ओम प्रकाश विश्वकर्मा और बृजेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य पत्रकारों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। सर्वसम्मति बनने पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया ने कृष्णकांत तिवारी उर्फ मोनू तिवारी को चरखारी तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की आधिकारिक घोषणा की।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष का उपस्थित पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मुहम्मद शफीक, वीर सिंह बुंदेला,अनूप गुरुदेव, शिवनारायण गुप्ता, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, हेमंत पाल, अरबाज हाशमी,ताज उद्दीन,जिला उपाध्यक्ष चांद बाबू मंसूरी, हरि सिंह वर्मा, महंत जुगल द्विवेदी और इकलाख अहमद, राजू पटैरिया, दीपक गुरुदेव, सहित अन्य पत्रकारों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन के विस्तार, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने पर जोर दिया।
अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र अरजरिया ने कहा कि प्रत्येक पत्रकार संगठन का अभिन्न अंग है और संगठन हमेशा अपने पत्रकार साथियों के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने संगठन की सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ सभी पत्रकारों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। साथ ही संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी भी साझा की।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष मोनू तिवारी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने एवं नए सदस्यों को जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अरविंद अनुरागी, सुरेंद्र निराला, रवीकरण, हसमत, हरि सिंह राजपूत,सलमान, मकबूल खान, इलियास,सहित पत्रकार गण उपस्थित रहे

About NW-Editor

Check Also

डीएम प्रभास कुमार ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिए सख्त निर्देश

महोबा जिलाधिकारी ने सोमवार को जनपद में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *