Breaking News

डीएम ने एसआईआर कार्याे का लिया जायजा

– बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने गुरूवार को प्रशासनिक टीम के साथ शहर के विभिन्न बूथो पर चल रहे एसआईआर कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर तैनात कर्मचारियों से उनकी समस्याएं सुनीं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बूथ संख्या 101 व बूथ संख्या 102 का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (राजस्व/वित्त) अश्वनी कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव के अलावा नगर पालिका परिषद के मोहम्मद हबीब, बीएलओ रीना सिंह व शीला देवी, सहायक अध्यापक रामबाबू, अतुल मिश्रा, पार्षद अतीश पासवान सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और निर्देशित किया कि बूथ पर आने वाले सभी मतदाताओं का एसआईआर फार्म सही तरह से भरकर उन्हे जानकारी दे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में लापता युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास मेडिकल कॉलेज के निकट झाड़ियों में ग्रामीणों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *