Breaking News

“डोंबिवली मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश: लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर सूटकेस में छुपाया महिला का शव”

मुंबई से सटे डोंबिवली में शनिवार को सूटकेस में एक महिला की लाश मिली थी। ठाणे पुलिस ने इस मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित के लिव इन पार्टनर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पीड़ित महिला 3 महीने की गर्भवती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में पैक कर दिया और उसे नाले में फेंक दिया।

सीसीटीवी वीडियो से खुला हत्या का राज

मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोपी लाश से भरा बैग पैदल ले जाते हुए नजर आ रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो से भी इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गला दबाकर महिला की हत्या की। जिसके बाद उसने शव को सूटकेश में भरकर घर में रखा था। जब वह सूटकेस को नाले में फेंकने ले जा रहा था। तभी वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

5 सालों से आरोपी के साथ लिव-इन में थी महिला

महिला का शव शनिवार को डोंबिवली इलाके में सूटकेस से बरामद हुआ था। इस हत्या का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का पता चला। जिसकी पहचान देसाई गांव निवासी 50 वर्षीय श्रीनिवास विश्वकर्मा के तौर परहुई है। मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका विश्वकर्मा के तौर पर हुई है। वह पिछले 5 सालों से आरोपी के साथ रह रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

*मुंब्रा में सड़क सुरक्षा को लेकर सोशल वर्कर अरशद रिज़वी ने उठाई आवाज़,*

संवाददाता:  सैयद समीर हुसैन (ठाणे)मुंब्रा के एमएम वैली रोड पर चल रहे पाइपलाइन कार्य के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *