Breaking News

ईरान पर डोनाल्ड ट्रम्प का सख्त रुख: ‘गलती की तो होगा जवाबी हमला’, 14-पॉइंट प्रस्ताव पर संशय

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो उस पर फिर से हमले हो सकते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि तेहरान दबाव में है और समझौता करना चाहता है। इसके अलावा ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर बताया कि पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान की ओर से 14-पॉइंट का प्रस्ताव मिला है, जिसके विस्तृत ड्राफ्ट का इंतजार है। इस नए प्रस्ताव का हम रीव्यू भी कर रहे है।

उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा। क्योंकि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी अभी तक बड़ी कीमत नहीं चुकाई है।’

ईरान के 14-पॉइंट प्रस्ताव में कई मुद्दे शामिल

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 14-पॉइंट का प्रस्ताव अमेरिका के 9-पॉइंट प्लान के जवाब में भेजा गया है इसमें 30 दिनों के भीतर सभी मुद्दों के समाधान, भविष्य में हमलों के खिलाफ गारंटी, क्षेत्र से अमेरिकी सैनिकों की वापसी, फ्रीज किए गए ईरानी एसेट्स को रिलीज करने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध के मुआवजे की मांग शामिल है।  इसके अलावा प्रस्ताव में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नया मैकेनिज्म बनाने, अमेरिकी नेवल नाकेबंदी खत्म करने और क्षेत्रीय संघर्षों को समाप्त करने की बात भी कही गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समझौते के बाद परमाणु कार्यक्रम पर अलग से बातचीत का प्रस्ताव भी रखा गया है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

  1. फिर जंग का खतरा- ईरान के अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने चेतावनी दी कि अमेरिका से फिर से युद्ध हो सकता है, ईरानी सेना इसके लिए तैयार है।
  2. 48 जहाजों ने रास्ता बदला- अमेरिका ने दावा किया कि पिछले 20 दिनों में 48 जहाजों ने उसके दबाव ईरान के बंदरगाहों से हटाकर दूसरी दिशा अपना रास्ता बदला है।
  3. होर्मुज खोलने का प्रस्ताव- ईरान के एक सीनियर अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनके नए प्रस्ताव में पहले होर्मुज खोलने और अमेरिकी नाकेबंदी खत्म करने की बात है, जबकि परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में की जाएगी।
  4. 16 अमेरिकी ठिकाने डैमेज- CNN की एक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, जंग के दौरान ईरान ने मिडिल ईस्ट 8 देशों में 16 अमेरिकी ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है। इनमें से कई इस्तेमाल करने लायक नहीं बचे।
  5. क्यूबा पर कब्जा- ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका तुरंत क्यूबा पर कब्जा कर सकता है। अगर ऐसा कुछ होता है, तो यह ईरान के साथ चल रही जंग के बाद हो सकता है।

About NW-Editor

Check Also

UAE ने निभाई सच्ची दोस्ती, भारत में नहीं होगी LPG-तेल की कमी; पीएम मोदी बोले- मेरा दूसरा घर है यूएई

अबू धाबी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भव्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *