Breaking News

चुनाव हेतु डा. अनुराग पर्यवेक्षक नियुक्त

– डिप्टी सीएम ने रेडक्रास चेयरमैन को सौंपा नियुक्ति पत्र
– डा. अनुराग को नियुक्ति पत्र सौंपते डिप्टी सीएम।
फतेहपुर। शहर के चौधराना मुहल्ला निवासी इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव को जिला रेडक्रॉस शाखा बांदा व अंबेडकरनगर कार्यकारिणी के चुनाव हेतु राज्य स्तर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। डॉ अनुराग को नियुक्ति पत्र सभापति इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी/उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदान किया। डॉ अनुराग द्वारा नियत तिथि पर निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव दोनों जिलों के जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए सम्पन्न कराना है। इस अवसर पर अमरनाथ मिश्र उपसभापति, रामानंद कटियार महासचिव इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: एफआईआर दर्ज होते ही वादी को मिलेगी सूचना, घर तक पहुंचाई जाएगी कॉपी

फतेहपुर। आमजन को राहत देने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *