Breaking News

ईदुल अजहा पर्व को लेकर ईदगाह को किया चकाचक

– चेयरमैन व सभासदों ने सफाई कार्य का किया निरीक्षण
– ईदगाह में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते चेयरमैन व सभासद।
फतेहपुर। ईदुल अजहा (बकरीद) का पर्व कल (आज) समूचे जनपद में धूमधाम से मनाया जाएगा। ईदुल अजहा की नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। ईदगाह समेत आस-पास के परिसर को चकाचक कर दिया गया है। कार्य का जायजा लेने के लिए बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद ईदगाह पहुंचे और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने सभासदों के साथ ईदुल अजहा पर्व को देखते हुए नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पनी मोहल्ले में छोटी ईदगाह के पास जाकर स्वयं व्यवस्था को देखा। जलकल अभियंता को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर लगाना सुनिश्चित करें। बड़ी ईदगाह में भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वहां टेंट के साथ ही सोफा आदि हर वर्ष की तरह लगाने के लिए निर्देशित किया। चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी सुपरवाइजरों को सूचित कर दें कि मस्जिदों के आसपास सफाई के साथ-साथ चूने का रेखांकन कराया जए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। अपशिष्ट को बंद गाड़ी में ले जाकर निस्तारण करायें। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हत्या करने के बाद घर फूंकने वाले तीन दोषियों को उम्रकैद

– कोर्ट ने प्रत्येक पर लगाया 45 हजार का जुर्माना – कोर्ट से सजा सुनाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *