Breaking News

थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की आपात लैंडिंग से मचा हड़कंप!

 

थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट की आपात लैंडिंग बम की धमकी मिलने के बाद कराई गई। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 (AI-379) थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। विमान में 156 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान वापस थाई द्वीप पर उतर गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अफसरों ने पूरे विमान को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

‘होर्मुज सभी के लिए खुलेगा’, ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते पर दिया बड़ा बयान; कहा- आज हो सकती है डील.

ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *