फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शनिवार को ठाकुर युगलराज सिंह विश्वविद्यालय में रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं की मेले में भारी भीड़ रही। 10 से अधिक कंपनियों ने मेले में प्रतिभाग कर विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग की।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया। रोजगार मेले में करीब 763 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 273 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक रूप से चयनित एवं शॉर्टलिस्ट किया गया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की योग्यता और अनुभव के आधार पर साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया पूरी की।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के वारंट ऑफिसर अमरेंद्र कुमार जायसवाल और दुर्गेश सिंह ने युवाओं को अग्निवीर वायु भर्ती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने चयन प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। इससे युवाओं को रोजगार के साथ-साथ सेना में करियर बनाने के अवसरों की भी जानकारी मिली।
कार्यक्रम का संचालन श्रेय शुक्ला और शशांक पांडेय ने किया। आयोजन को सफल बनाने में जिला सेवायोजन कार्यालय के हर्ष ललवानी, सहायक सेवायोजन अधिकारी एमके यादव, हेमत अली, आशुतोष वर्मा, चंद्रकिशोर, सुखनंदन सक्सेना, नीतू सिंह, वाईपी, संदीप, ललित कुमार, अतुल कुमार और रामा देवी सहित अन्य कर्मचारियों का सहयोग रहा।
News Wani
