Breaking News

“दिल्ली से उड़ी फ्लाइट के इंजन में लगी आग, इंदौर जाने वाले यात्रियों की जान पर बनी आफत”

नई दिल्ली: दिल्ली से इंदौर जा रहे एयर इंडिया के विमान के इंजन में आग की सूचना से हड़कंप मच गया। विमान को आपत स्थिति में वापस दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया है। यात्रियों को दूसरे विमान से इंदौर भेजने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने इंदौर के लिए जैसे ही उड़ान भरी, पायलट को कुछ खतरे का अंदेशा हुआ।अचानक कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग का संकेत मिलने लगा। यह देखते ही इमरजेसी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। पायलट ने तुरंत विमान को वापस मोड़ने का फैसला लिया और इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट एटीसी को सूचना दी। इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 31 अगस्त को दिल्ली से इंदौर के लिए जा रही फ्लाइट AI2913, उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। मानक प्रक्रिया का पालन करते हुए, कॉकपिट क्रू ने इंजन बंद करने का फैसला किया और दिल्ली लौट आए, जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है, और यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए उड़ान संचालित करेगा।

 

About NW-Editor

Check Also

1984 सिख विरोधी दंगों की बरसी पर भाजपा का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी पर जेपी नड्डा ने साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ओर से SIR के विरोध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *