Breaking News

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया भाईचारा का संदेश

फतेहपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलीक खां उर्फ कल्लू के नेतृत्व में होली पर्व के मद्देनजर बाकरगंज में होलिका दहन के दौरान आपसी भाईचारा का संदेश देते हुए लोगो को होली की बधाई दिया। इस दौरान अपने हाथों से उन्होंने लकड़ियां उतरवायी तो वही सीओ सिटी सुशील दुबे सहित तमाम पुलिस कर्मियों के साथ अबीर, गुलाल लगाकर होली पर्व पर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान अलीक खां उर्फ कल्लू ने कहा कि हमारा जनपद हमेशा से एक दूसरे का सहयोग करता रहा है हिंदुओं के त्योहार पर मुस्लिम भाई और मुसलमानों के त्योहार पर हिंदू भाई एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते रहे हैं और यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। इस अवसर पर तमाम आने-जाने वाले राहगीरों को भी अलीक खां ने अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की मुबारकबाद दी और कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं लिहाजा हम सब मिलकर एक दूसरे की मदद करें और त्योहारों में और मिठास घोलें इस परंपरा को आगे भी कायम रखने का काम करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *