फतेहपुर में बड़ा हादसा चार श्रद्धालुओ की मौत,डेढ़ दर्जन घायल

फतेहपुर। जिले के नेशनल हाइवे 2 पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं है। आज सुबह भोर पहर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर बक्सर गाँव की मोड पर श्रद्धालुओ से भरी टूरिस्ट बस और डम्पर की भिड़ंत हो गई। बस में 21 श्रद्धालु सवार थे जिसमें तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि 11 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली उत्तम नगर से एक ट्रैवलर बस 21 श्रद्धालुओ को लेकर आज सुबह लगभग 5 बजे प्रयागराज जनपद महाकुंभ स्नान करने लेकर जा रही थी। जब बस फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 नूरपुर बक्सर गाँव की मोड पर पहुंची तभी बस और डम्पर की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे बस में सवार तीन श्रद्धालुओ की मौत हो गई जबकि 11 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादशे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचा कर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सीएचसी में डॉक्टर ने विवेक व प्रेमकांत झा और विगम्बर झा को मृत घोषित करते हुए गम्भीर रूप से घायल जय नाथ झा की 45 वर्षीय पत्नी नीरा देवी, सतीश मिश्रा की 48 वर्षीय पत्नी रीता देवी, बेनी झा के 50 वर्षीय पुत्र जय नाथ झा विमल झा के 30 वर्षीय पुत्र अनुराग झा, विमल झा और उनकी पत्नी सलोनी झा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जाँच के उपरांत विमल झा को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा कर गम्भीर रूप से घायल नीरा देवी, रीता देवी और जय नाथ झा को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेज कर अनुराग झा, सलोनी झा को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

About NW-Editor

Check Also

हाइवे की सर्विस लेन पर बालू माफियाओं का कब्जा

– आवागमन में राहगीरों को हो रही परेशानी खागा, फतेहपुर। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *