Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ओमघाट में होगी गंगा आरती

 

फतेहपुर। पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की स्मृति में नमामि गंगे द्वारा ओमघाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में सभी को जिम्मेदारियां देकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजक पुष्पराज पटेल ने सभी पदाधिकारियो को ओम घाट में भव्य गंगा आरती के आयोजन को लेकर सभी को जिम्मेदारियां दी। बैठक में नमामि गंगे के जिला संयोजक शैलेंद्र शरन सिम्पल ने बताया कि ओम घाट में 23 मई दिन शुक्रवार को समय 5.30 बजे गंगा आरती का आयोजन होना है। जिसमें घाट की साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था के साथ प्रसाद वितरण कार्यक्रम व्यवस्था सुनिश्चित की जा चुकी है। उन्होंने गंगा आरती में सभी भक्तों को शामिल होने का आवाहन किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री नीरज सिंह, उदय लोधी, मनोज मिश्रा मनु, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण पटेल, अर्चना त्रिपाठी, सुनिधि तिवारी रेखा सरोज, मनोज सोनी सुरेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे ।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *