Breaking News

गैंगस्टरों की अब खैर नहीं, डीएम-एसपी ने कसी नकेल

– दोषियों को जल्द सजा दिलाने के दिए सख्त निर्देश
– समीक्षा बैठक में भाग लेतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जनपद में संगठित अपराध और गैंगस्टर गिरोहों के खिलाफ अभियान को और तेज करने के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों की प्रगति, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की स्थिति और दोषसिद्धि दर की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएम और एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गैंगस्टर एक्ट के मामलों में प्रभावी और मजबूत पैरवी सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जाए, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अभियोजन अधिकारियों और विवेचकों को आपसी समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। न्यायालय में साक्ष्यों और गवाहों की समयबद्ध प्रस्तुति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा गया कि मजबूत साक्ष्य और प्रभावी पैरवी ही दोषसिद्धि की कुंजी है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अपराधियों के विरुद्ध चल रही वैधानिक कार्यवाहियों में तेजी लाने और हर स्तर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी तय किया गया कि गैंगस्टर एक्ट के मामलों की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और अधिक प्रभावी बनाई जा सके। प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त रणनीति को जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम: जहरीला पदार्थ खाने से हुई मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर में पत्नी से विवाद के बाद 42 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *