Breaking News

गुरू ने शिष्या को बेरहमी से पीटा, डीएम से शिकायत

– होमवर्क पूरा न करने पर दी सजा, पाइप से पीटा
डीएम को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता।
फतेहपुर। होमवर्क पूरा न करने पर गुरू ने शिष्या को पानी के पाइप से बेरहमी से पीट दिया। जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटे आई हैं। पीड़िता की मां ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बेरहम गुरू के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू की अगुवई में करमचन्द्रपुर साड़ा थाना थरियांव निवासिनी सोनी पत्नी मो0 याकूब ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि उसकी पुत्री नौसीन उच्च प्राथमिक विद्यालय लतीफपुर भिटौरा में कक्षा आठ में पढ़ती है। 17 नवंबर को वह जब विद्यालय पहुंची तो अंग्रेजी के शिक्षक अरूण कुमार ने पूछा कि होमवर्क पूरा किया। जिस पर पुत्री ने बताया कि गांव में शादी थी इसलिए होमवर्क पूरा नहीं हो पाया। जिस पर शिक्षक अरूण ने अपना आपा खो दिया और पानी की टंकी में लगे पाइप को निकालकर पुत्री को बेरहमी से पीटने लगे। पुत्री के रोने व चिल्लाने पर अन्य शिक्षक भी आ गए लेकिन किसी ने उसको नहीं बचाया। पुत्री ने घर आकर पूरी दास्तान सुनाई। शिक्षक की पिटाई से पुत्री के दाहिने हाथ व शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट आई है। परिवारीजन पुत्री को उपचार हेतु जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज में देरी के चलते उसने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसकी शिकायत 19 नवंबर को हसवा चैकी में की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की मां ने जिलाधिकारी से मांग किया कि बेरहम शिक्षक के खिलाफ दण्डात्मक कानूनी कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *