Breaking News

एसआईटी जांच व फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में जिला प्रशासन ने पीड़ित परिजनों की सभी मांगें स्वीकार कर ली हैं। जिलाधिकारी रवींद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतकों के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी जाएगी। विवेचना विशेष जांच टीम एसआईटी से कराने पर भी सहमति जताई है। मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा 14ए के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *