Breaking News

हाईकोर्ट के जज ने स्व0 अमर सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

– स्व0 अमर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण करते न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान।
फतेहपुर। कचहरी परिसर में शनिवार को फतेहपुर अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात अधिवक्ता स्व0 अमर सिंह राठौर की प्रतिमा का अनावरण श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान, प्रशासनिक जज उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने फीता काटकर एवं माल्यार्पण कर प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जज सुधीर कुमार ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने शिरकत की। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने स्व. अमर सिंह राठौर के न्यायिक क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल अधिवक्ता थे, बल्कि अधिवक्ताओं के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाले योद्धा थे। उनकी सादगी, ईमानदारी और संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि स्व. राठौर जी का कचेहरी परिसर में प्रतिमा स्थापित होना अधिवक्ता समाज के लिए गौरव की बात है। यह प्रतिमा हर उस अधिवक्ता को प्रेरणा देगी जो न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। इससे पूर्व अतिथियों ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संचालन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे व महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम ने किया। इस मौके पर अधिवक्ताओं में बलिराज उमराव, राकेश वर्मा, देवेन्द्र सिंह गौतम, अनुज दीक्षित, संतोष कुमारी शुक्ला, विपिन सिंह यादव, अजीत राठौर, अजय अवस्थी के अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह, व्यापारी नेता प्रदीप गर्ग समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *