Breaking News

शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

फतेहपुर। ब्लॉक ऐराया में कार्यरत रहे ए आर पी के कार्यकाल समाप्ति पर खंड शिक्षाधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि खागा नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी देवहुति पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक में उत्कृष्ट शिक्षा कार्य करने के लिए रुपाली गुप्ता, संध्या शुक्ला, अजय भीम, शैलेन्द्र कुमार, नर्वदा सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ए आर पी को प्रशस्ति पत्र, उपहार देकर सम्माननित किया गया व उनके कार्यों की प्रशंसा की गई । कार्यक्रम का संचालन जय चंद्र पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी जिलामंत्री, आनंद मिश्र आदर्श शिक्षक, डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र, अजय सिंह, कृष्णवीर सिंह, उदयभान जायसवाल, राम प्रसाद पाल आदि सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

वीरान यूसुफ क्लब को आधुनिक पार्क बनाने की मांग

– ताइक्वांडो एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन – ज्ञापन सौंपते ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *