Breaking News

उधमपुर में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से बेकाबू बस 100 फीट खाई में गिरी, 16 की मौत

जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस जालो के पास सड़क से 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। घायलों को इलाज के लिए GMC ऊधमपुर लाया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने लिखा था कि हादसे का शिकार हुई बस पब्लिक ट्रांसपोर्ट की थी। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है।

हादसे की 4 तस्वीरें…

बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।
बस 100 फीट ऊंचाई से गिर गई, पलटने से बस की बुरी तरह टूट गई।
बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।
बस के पलटते ही उसमें बैठे घायली यात्री बाहर गिर गए, इनमें से कुछ के शव सड़क पर बिखर गए।
बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।
बचाव के लिए क्रेन और सुरक्षाबलों के साथ स्थानीय लोग भी पहुंचे।
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

यात्री बोले- बस तेज रफ्तार में थी, टायर फटने से कंट्रोल छूटा: हादसे वाली जगह पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे की वजह बस का ओवर लोड और तेज रफ्तार होना था। घायल यात्रियों से पूछा गया तो वे बोले कि ड्राइवर बहुत तेज बस चला रहा था। बस का टायर फटने से वह स्पीड को कंट्रोल नहीं कर सका। जिसके कारण वह करीब 100 फीट की ऊंचाई से गिर गई।

About NW-Editor

Check Also

राजधानी में बड़ा हादसा: रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *