Breaking News

उज्जैन में चोरी के दौरान महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पति-पत्नी को बनाया निशाना

मध्य प्रदेश के उज्जैन से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पूरा मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां चोरी करने आए बदमाशों ने 30 साल की आदिवासी महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पहले पीड़िता के पति को बंधक बनाया, फिर महिला और उसके 12 साल के बेटे को धमकाते हुए बंदूक तान दी. इसके बाद बेटे के सामने ही मां का रेप किया और फरार हो गए. जानकारी के अनुसार पहले एक आरोपी ने महिला को बंदूक दिखाकर उसके 12 साल के बेटे के सामने रेप किया. फिर उसके दो और साथी, जो सामान समेट रहे थे, उन्होंने भी महिला के साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

About NW-Editor

Check Also

महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़, भगदड़ जैसे बने हालात; 13 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत

उज्जैन के महाकाल परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते अफरा-तफरी की स्थिति बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *