गैंगस्टर विजय यादव, जिनपर कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या करने का आरोप था. पुलिस एनकाउंटर में मार दिया गया था. जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के सुआतला पुलिस स्टेशन इलाके में नेशनल हाईवे 12 पर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. इस एनकाउंटर में 2 अपराधियों को मार गिराया गया था. जिसके नाम विजय यादव और समीर खान थे. बताया जा रहा है कि विजय यादव और समीर खान ने ही 2017 में जबलपुर में राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या की साजिश रची थी और उसे अंजाम दिया था.
कौन था विजय यादव?
25 साल का विजय यादव जौनपुर जिले का रहने वाला था. वह केराकत पुलिस थाना क्षेत्र में रहता था. उनके परिवार के लोग उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर गांव में रहते हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि विजय मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. विजय के पिता श्यामा यादव के अनुसार, विजय उनके 4 बच्चों में दूसरे नंबर पर थे. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि विजय ने 2012 में अमहित केराकत से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद उसने जौनपुर के मोहम्मद हसन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से बी. कॉम किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राजधानी लखनऊ में रह रहा था और पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहा था.
परिवार ने लगाया आरोप
विजय यादव के एनकाउंटर के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि विजय यादव की हत्ता पुलिस ने उसके दुश्मनों के साथ मिलकर सोची-समझी साजिश के तहत की थी. उन्होंने भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, मुख्य न्यायाधीश और सीबीआई से एनकाउंटर को लेकर शिकायत की थीं. उन्होंने इस मामले में धर्म परिवर्तन का पहलू भी उठाया था.
संजीव जीवा की हत्या का लगा था आरोप
लखनऊ सिविल कोर्ट परिसर में मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी संजीव माहेश्वरी ‘जीवा’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वकील के भेष में कोर्ट आए हमलावर विजय यादव ने संजीव जीवा पर छह राउंड गोलियां चलाईं. मौके पर मौजूद वकीलों ने विजय यादव को पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजीव जीवा 1997 के ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में सह-आरोपी था.
News Wani
