Breaking News

फतेहपुर में कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी को किया याद, सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को भी किया नमन

फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और सरदार वल्लभभाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तीनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि इंदिरा गांधी का राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण ही उनकी शहादत का कारण बना। देश हमेशा उनके योगदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को आजाद भारत के अग्रणी राष्ट्र निर्माताओं में शामिल बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

वहीं, शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज के नेताओं को इंदिरा गांधी के त्याग और बलिदान से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम खतरों की जानकारी होने के बावजूद इंदिरा गांधी ने देशहित में अपने कर्तव्य से पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। साथ ही उन्होंने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव के स्वतंत्रता आंदोलन एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान की भी सराहना की।

श्रद्धांजलि सभा में शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, मोहम्मद कासान, अब्दुल रज्जाक, आरिफ अली, नवनीत तिवारी, नवशाद अहमद, जेपी पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, शब्बीर अहमद, सैयद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान और अमीरुज्जमा खां सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर। कल्याणपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमों में वांछित 25 हजार रुपये के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *