फतेहपुर। अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। पटेल सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने पटेलनगर चौराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए संस्थान के कार्यालय पहुंची। यहां विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जगनायक सचान ने की। शोभायात्रा वाहन जुलूस के रूप में निकाली गई। यह पटेलनगर चौराहे से शुरू होकर वर्मा तिराहा, ज्वालागंज, बाकरगंज, सदर अस्पताल, डाक बंगला, मंडप गेस्ट हाउस, साहू जी महाराज चौराहा और पत्थरकटा चौराहा होते हुए संस्थान भवन, खलीलनगर पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन हुआ।
संस्थान भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने संस्थान को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, जगदीश उर्फ जालिम सिंह, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह, धर्मपाल फौजी, हीरालाल साहू, हरिशंकर वर्मा, रामनरेश पटेल, राकेश वर्मा एडवोकेट, सुधीर शिवा पटेल, अभिषेक उत्तम, लाल देवेंद्र, सुनील उमराव, धर्मेंद्र उत्तम, सुनील वर्मा, वंदन उत्तम, शिव प्रकाश सचान, अमोल सचान, रोहित उमराव, बबलू कालिया, गोलू पटेल, गणेश वर्मा, अमित सचान, पवन द्विवेदी, गौरव पटेल, जेडी पटेल और केएन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
News Wani
