Breaking News

फतेहपुर में सपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती, कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली

फतेहपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर भारत की राजनीतिक एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। स्वतंत्रता के बाद देश के प्रथम गृहमंत्री एवं उपप्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। किसानों के हितों के लिए किए गए आंदोलनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संघर्ष और नेतृत्व आज भी प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर हीरालाल निषाद, रामनारायण निषाद एवं सईद खान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं, सईद खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर बधाई दी गई।

कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, संतोष द्विवेदी, रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, कमलेश निषाद, लीलावती, रामकृपाल सोनकर, गणेश वर्मा, बाबू सिंह कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश सिंह, शमीम अहमद, सुशील पटेल दोषी, डॉ. रामनरेश पटेल, अरुणेश पांडेय, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव, एडवोकेट सुगर लाल यादव, सुहैल खान हेमू, शिव सिंह यादव, मोइन खान, डीजी कुशवाहा, सुशील यादव, संदीप श्रीमाली, सोनू वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा और केपी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

फतेहपुर। कल्याणपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमों में वांछित 25 हजार रुपये के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *