Breaking News

फतेहपुर में छात्रों को रोजगार के अवसरों की जानकारी, करियर चयन को लेकर किया गया मार्गदर्शन

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को दूजी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज भिटौरा में करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की गई। सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यशाला में विद्यालय के 67 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों, पंजीकरण प्रक्रिया और सरकारी रोजगार पोर्टल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

प्रभारी करियर काउंसलिंग शशांक पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन पोर्टल के माध्यम से युवा अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसरों की जानकारी प्राप्त करने के साथ विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर चयन को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यशाला की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने की। वहीं, सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यालय की टीम ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित शिविरों में भी प्रतिभाग कर युवाओं एवं आगंतुकों को रोजगार से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी।

चंद्र किशोर ने धाता, महेंद्र कुमार यादव ने मलवां, आशुतोष वर्मा ने हसवा और शशांक पांडेय ने भिटौरा विकासखंड में पहुंचकर विभागीय पोर्टल की जानकारी देने के साथ करियर संबंधी मार्गदर्शन किया। अधिकारियों ने युवाओं से अपनी शैक्षिक योग्यता और रुचि के अनुरूप करियर विकल्पों की जानकारी हासिल करने तथा रोजगार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *