कानपुर नगर के गांव केवटरा थाना साढ़ में सोमवार देर शाम 46 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जहानाबाद थाना करीब होने के कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, केवटरा गांव निवासी बलराम की पत्नी सरला देवी अपना इलाज कराने जहानाबाद सीएचसी आई थीं। इलाज कराने के बाद घर वापस लौटते ही उन्होंने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने जहानाबाद थाना करीब होने के कारण शव को लेकर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
News Wani
