Breaking News

बह्रामपुर ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा: डिवाइडर से टकराकर नीचे गिरा बाइक सवार, मौके पर मौत

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बह्रामपुर ओवरब्रिज पर सोमवार देर रात अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक ओवरब्रिज से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बलईपुर मजरे औरई गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार सोमवार रात करीब 11:30 बजे रिश्तेदारी से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। तभी बह्रामपुर ओवरब्रिज पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि संजीत बाइक से उछलकर ओवरब्रिज के नीचे जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र; बकेवर को मिला नया थाना प्रभारी

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस महकमे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *