Breaking News

“उज्जैन में प्रेमी युगल का नदी में कूदकर अंत: देर रात दोनों के शव बरामद”

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन जिले से एक दर्दनाक खबर है। पीरझलार में एक युवक और युवती ने सुसाइड करने के लिए एक साथ नदी में छलांग लगा दी। मौके पर एक बाइक, मोबाइल और लेडीज चप्पल मिली। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने रहवासियों की मदद से दोनों को सुरक्षित निकालने के लिए गोताखोरों के जरिए सर्चिंग अभियान चलाया। लेकिन वह बच नहीं सके, दोनों के शव रविवार देर रात मिले।

इश्क में कामयाब नहीं हुए थे कर लिया सुसाइड

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। युवक की पहचान 19 वर्षीय वारिस के रूप में हुई है। युवक के परिवार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया है। लेकिन लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं, पुलिस उसके परिवार के बारे में पता लगा रही है। इस घटना से पीरझालर इलाके में हड़कंप मचा हुया है।

मोबाइल और बाइक उठा लेना चाचा में जा रहा हूं…

पुलिस ने मृतक युवक के मोबाइल को खंगाल रही है, जिससे लड़की पहचान के साथ दोनों के सुसाइड करने की वजह का पता लगाया जा सके। वहीं आसपास के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने चाचा को फोन करके कहा था-चाचा में सुसाइड करने जा रहा हूं। पुल पर मोबाइल और बाइक खड़ी करके जा रहा हूं, आप ले जाना।

About NW-Editor

Check Also

“बेटे की सगाई से पहले समधी संग फरार हुई समधन, लव स्टोरी सुन पुलिस भी रह गई दंग”

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *