इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस (ICOP) पत्रकार संगठन ने सुनील कुमार सक्सेना को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया

बांदा। इंडियन कौंसिल ऑफ प्रेस (ICOP) पत्रकार संगठन ने संगठनात्मक विस्तार और पत्रकारों की भूमिका को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन ने प्रदेश सचिव के नेतृत्व में और मंडल सचिव चित्रकूट जगमोहन ओझा की अनुशंसा पर सुनील कुमार सक्सेना को चित्रकूट (बांदा) मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के साथ ही संगठन को उम्मीद है कि सुनील कुमार सक्सेना अपनी नई भूमिका में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय योगदान देंगे। उनकी नियुक्ति से मंडल में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। अपनी नियुक्ति पर सुनील कुमार सक्सेना ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश सचिव और मंडल सचिव जगमोहन ओझा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मंडल में पत्रकारों के अपनी नियुक्ति पर सुनील कुमार सक्सेना ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश सचिव और मंडल सचिव जगमोहन ओझा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मंडल में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत कार्यरत रहेंगे और निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता को बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर ICOP पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और अन्य पत्रकार साथियों ने सुनील कुमार सक्सेना को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चित्रकूट (बांदा) मंडल में पत्रकारिता को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संगठन ने इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

About NW-Editor

Check Also

रंग गुलाल के बीच केन जल आरती संपन्न, होली पर्व को आपसी सौहार्द और शकुशल मनाने की करी अपील

बांदा । केन जल आरती विधि विधान के साथ संपन्न की गई। जिला मीडिया प्रभारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *