Breaking News

अंबेडकरनगर में IPS अफसर की मां की हत्या, घर से गहने गायब; चोट के निशानों ने बढ़ाया रहस्य

अंबेडकरनगर में पुलिस मुख्यालय में तैनात IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। 91 वर्षीय इंद्रावती गांव के पैतृक घर में अकेली रह रही थीं। रविवार को उनका शव घर में मिला।

पुलिस के अनुसार, शव के मुंह से खून निकल रहा था और मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की आशंका है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। वहीं, गले की सोने की चेन, तुलसी की माला, नाक की कील, कान के टप्स और पायल समेत कई आभूषण गायब मिले।

सूचना मिलने के बाद डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक, सर्विलांस और एसओजी टीम को जांच में लगाया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है। मुंह और हाथ पर मिले चोट के निशानों को देखते हुए पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच कर रही है। घर और आसपास CCTV नहीं होने के कारण जांच में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *