Breaking News

कानपुर में गंगा स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई डूबे, तेज बहाव में तलाश अभियान जारी

कानपुर के बिठूर स्थित गुदारा गंगा घाट पर सोमवार सुबह स्नान के दौरान दो मौसेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। दोनों सुरक्षा के लिए लगाई गई चेतावनी रस्सी को पार कर तेज बहाव वाले क्षेत्र में चले गए थे। हादसे के बाद गोताखोर, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश शुरू कर दी।

सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर मंडी निवासी अभिषेक सोनकर अपने चचेरे भाई आशिक सोनकर (16) और मौसेरे भाई सतीश सोनकर (18) के साथ सोमवार तड़के करीब तीन बजे बाइक से गुदारा घाट पहुंचे थे। तीनों गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान आशिक और सतीश चेतावनी रस्सी पार कर गहरे पानी की ओर चले गए।

कुछ ही देर बाद दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे। उन्हें पानी में दिखाई न देने पर अभिषेक ने शोर मचाकर मदद मांगी। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने तत्काल तलाश शुरू की, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों का पता नहीं चल सका।

सूचना मिलने पर बिठूर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ ने घाट के आसपास और नदी के बहाव वाले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पानी का बहाव तेज होने से राहत और तलाश अभियान में परेशानी आ रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों युवकों के परिजन भी घाट पर पहुंच गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सावन के तीसरे सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए थे। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए चेतावनी रस्सी भी लगाई गई थी। इसके बावजूद दोनों युवक रस्सी पार कर गहरे पानी में चले गए, जिसके बाद घाटों की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सतर्कता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

कानपुर में 21 वर्षीय डांसर की संदिग्ध मौत, बेड पर मिला शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के घाऊखेड़ा इलाके में बुधवार सुबह 21 वर्षीय डांसर कृष्ण कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *