Breaking News

बारिश के बीच मकान का लिंटर गिरा: चाचा-भतीजे की दर्दनाक हुई मौत; महिला गंभीर

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में सोमवार सुबह बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पड़ोसी के कच्चे मकान की दीवार गिरने से पास के नए मकान का लिंटर भी भरभराकर नीचे आ गिरा। मलबे में दबने से 27 वर्षीय राजन कोरी और उनके दो वर्षीय भतीजे आरव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजन की पत्नी काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं।

बताया गया कि मकान का निर्माण करीब एक महीने पहले ही कराया गया था। लगातार बारिश के कारण पड़ोसी की कच्ची दीवार ढह गई, जिसका मलबा नए मकान की सिंगल ईंट की दीवार पर जा गिरा। दीवार भार नहीं सह सकी और लिंटर अचानक नीचे आ गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला। राजन और आरव की जान नहीं बच सकी। गंभीर रूप से घायल काजल को पहले बंडा सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई। दो मौतों के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार में कोहराम मचा है।

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में ट्रैफिक नियम मानने वालों को मिला गुलाब, हथौड़ा चौराहे पर चला अनोखा जागरूकता अभियान

शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हथौड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *