अमेरिका और ईरान के बीच फ्रांस में कल पीस डील साइन हुई थी। दोनों देशों ने तय किया था कि वे 19 जून से डील की शर्तों को लेकर बातचीत करेंगे। इसके लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को स्विट्जरलैंड जाना था। लेकिन अब यह यात्रा रद्द हो गई है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक फैसला इतने आखिरी समय हुआ कि वेंस का स्टाफ और उनके साथ जाने वाले पत्रकारों का ग्रुप एयरपोर्ट पहुंच चुका था।
वहीं, व्हाइट हाउस के दर्जनों अफसर और कई विदेशी मीडियाकर्मी पहले से ही स्विट्जरलैंड में मौजूद थे। अमेरिकी मीडिया एक्सियोस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस की स्विट्जरलैंड यात्रा टलने के पीछे लेबनान को लेकर ईरान की मांगें वजह हो सकती हैं। दरअसल शांति समझौते में सभी मोर्चों पर लड़ाई खत्म करने की बात कही गई थी। इसमें लेबनान में जारी जंग भी शामिल है। लेकिन इजराइल के लेबनान पर लगातार हमले आगे की बातचीत में मतभेद पैदा कर रहे हैं।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
1. ईरान-अमेरिका पीस डील लागू: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते पर दस्तखत हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार रात को फ्रांस के वर्साय पैलेस में इससे जुड़े MoU पर साइन किए।
2. अमेरिका-ईरान प्रतिनिधि आज स्विट्जरलैंड में मिलेंगे: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बीच पहली औपचारिक वार्ता शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में होगी।
3. इजराइल बोला- लेबनान से पीछे नहीं हटेंगे: इजराइली सेना (IDF) ने दक्षिणी लेबनान में अपनी तैनाती का नया नक्शा जारी किया है और साफ किया है कि फिलहाल वहां से सैनिक नहीं हटाए जाएंगे।
4. होर्मुज से जहाजों की आवाजाही तेज: पीस डील पर साइन होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही तेज हो गई है। सऊदी अरब के झंडे वाले तीन बड़े तेल टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर चुके हैं।
5. लेबनान में इजराइली हमलों में 3 लोगों की मौत: पीस डील लागू होने के बाद भी इजराइल ने साउथ लेबनान में हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। 2 मार्च से अब तक इन हमलों में 3,900 लोग मारे जा चुके हैं।
News Wani
