- प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी ने महोबा दौरा करते हुए कम्युनिटी गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
महोबा। राष्ट्रीय जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर सिंह शिवाजी ने महोबा दौरा करते हुए कम्युनिटी गार्डन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन के सभी फ्रंटल संगठनों की समीक्षा की साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटो पार्टी अकेले लड़ने का ऐलान किया। पार्टी के प्रदेश ने राम मंदिर चंदा विवाद को करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात बताया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रीय जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष के महोबा पहुंचने पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रिंस पचैरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन के सभी संगठनों की समीक्षा कर पार्टी का मुख्य ध्यान युवा प्रकोष्ठ पर रखे जाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक युवाओं की टीम तैयार की जा रही है। इसके अतिरिक्त, महिला, किसान और अधिवक्ता प्रकोष्ठों को भी जमीनी स्तर पर काम तेज करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे 2027 के मिशन को सफल बनाया जा सके। बैठक में पूछे गए गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी फिलहाल किसी भी दल के साथ जाने का विचार नहीं कर रही है। जनसत्ता दल प्रदेश की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर जनसत्ता दल सत्ता में आई, तो वो इससे भी बेहतर काम करके दिखाएगी साथ ही उन्होंने 2027 से पहले चुनाव होने की संभावना भी जताई। उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर हुआ चंदा विवाद निंदनीय है। यह देश के लाखों करोड़ों भारतीयों और सनातनियों के विश्वास पर बड़ा आघात है। जनसत्ता दल ऐसी घटनाओं की आलोचना करता है और उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
News Wani
