Breaking News

महोबा में स्कूली वाहनों पर शिकंजा, पुलिस-एआरटीओ की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

*महोबा*। जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा और स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के लिए महोबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड, एआरटीओ और डीआईओएस महोबा ने संयुक्त रूप से जनपद में स्कूली वाहनों का व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक टीम ने बच्चों को विद्यालय लाने व ले जाने वाली बसों, वैनों और अन्य वाहनों को रोककर उनके अभिलेखों की गहनता से जांच की। चेकिंग में वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी में मौजूद सुरक्षा उपकरणों (जैसे अग्निशामक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स) की पड़ताल की गई।

सीओ सिटी रविकांत गोंड ने वाहन चालकों और विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूली बच्चों के आवागमन में पूर्ण सावधानी बरती जाए। वाहनों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप हो और क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी हाल में न बैठाया जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों के नियमित रख-रखाव से कोई समझौता न किया जाए।

सड़क पर वाहनों की जांच के बाद अधिकारी सीधे जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन को हिदायत दी गई कि बच्चों के आवागमन में लगे वाहनों के चालक यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस चेकिंग अभियान में प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस व संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महोबा। राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 12 सितंबर को सुबह दस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *