Breaking News

कानपुर में श्री सजनी फैशन ने मनाई 10वीं वर्षगांठ, विधायक अमिताभ बाजपेई ने दी शुभकामनाएं

 

कानपुर।महिलाओं के परिधानों के लिए अपनी पहचान बना चुकी श्री सजनी फैशन( शतरंजी मोहाल) ने बुधवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर आर्यनगर विधायक श्री अमिताभ बाजपेई जी विशेष रूप से श्री सजनी फैशन शतरंजी मोहाल पहुंचे और प्रतिष्ठान की संचालिका **श्रीमती हेमा ओमर को 10 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं।

 

समारोह के दौरान विधायक श्री अमिताभ बाजपेई जी का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने श्री सजनी फैशन की 10 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर श्री सजनी फैशन की संचालिका हेमा ओमर ने कहा कि

“10 वर्षों का यह सफर हमारे ग्राहकों के प्यार, विश्वास और सहयोग के कारण संभव हुआ है। हमारे लिए यह केवल व्यापार नहीं, बल्कि अपने ग्राहकों से बने परिवार जैसा रिश्ता है। हम अपने सभी ग्राहकों और शुभचिंतकों के हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

 

वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिष्ठान में विशेष उत्सव का आयोजन किया गया। ग्राहकों के लिए हर बिलिंग पर सुंदर उपहार की व्यवस्था भी की गई। समारोह में बड़ी संख्या में शुभचिंतकों एवं ग्राहकों ने पहुंचकर श्री सजनी फैशन को शुभकामनाएं दीं।

 

हेमा ओमर ने कहा कि आने वाले समय में भी ग्राहकों को नए फैशन, बेहतर कलेक्शन और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण परिधान उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

About NW-Editor

Check Also

कानपुर नगर निगम टेंडर घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मिले दो सरकारी बंगले; अफसर-कर्मचारियों की संपत्तियों की होगी विजिलेंस जांच

कानपुर। कानपुर नगर निगम में सामने आए टेंडर घोटाले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *