Breaking News

नवयुवक कांवरिया संघ की कांवड़ यात्रा डीजे की धुन पर रवाना

– भिटौरा से गंगाजल लाकर आज करेंगे तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक
– डीजे की धुन पर जाती कांवड़ यात्रा।
फतेहपुर। सावन के चौथे सोमवार पर नवयुवक कांवरिया संघ की देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा धूमधाम से रविवार को डीजे की धुन पर भिटौरा घाट के लिए रवाना हो गई। रास्ते पर यात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे। कल (आज) भिटौरा घाट से गंगाजल लाकर तांबेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। नवयुवक कांवरिया संघ के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में देवाधिदेव महादेव भगवान भोले शंकर की झांकी व कांवड़ यात्रा निकाली गई। शहर के वर्मा चौराहा स्थित उनके आवास से झांकी व यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष व बच्चों ने हिस्सा लिया। भव्य तरीके से सजाई गई भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। डीजे की धुन पर श्रद्धालु व झांकी भिटौरा घाट के लिए निकली। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए भिटौरा घाट पहुंचेगी। रास्ते पर गीत, संगीत की धुन पर श्रद्धालु नाचते रहे। जिलाध्यक्ष सीपी त्रिपाठी ने बताया कि भिटौरा घाट में भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होने कहा कि कल (आज) कांवड़ यात्रा गंगाजल लेकर तांबेश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जायेगा। उन्होने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिरकत करने की अपील की है। इस मौके पर अरूणा त्रिपाठी, सविता अवस्थी, शालिनी, शिवांगी, अंकिता, पूरवी, आयूष अवस्थी, राजेन्द्र बाजपेई, चेतन बाजपेई, वीरेन्द्र मिश्रा, रवी शर्मा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा बाबा, निक्की चौरसिया, पवन कुमार, महेन्द्र, अनुपम सिंह, सूरज, शानू, राम प्रकाश, अमित, विवेक पाण्डेय, अंकित सोनी, आशीष शुक्ला, प्रेम तिवारी, राहुल मिश्रा, अमितेश गुप्ता भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *